फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पटना देवकली में कांवड़ मेले की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि के तौर पर विख्यात पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर में श्रावण मास में लगने वाले कावड़ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलान के एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह ने सोमवार को वहां जाकर श्रद्धालुओं और दुकानदारों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी कार्य शीघ्रता से पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम ने मंदिर परिसर में पार्किंग व्यवस्था ठीक कराने और लोनिवि के अभियंता को मुख्य मार्ग से मंदिर तक जाने वाले रास्ते को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। कलान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को मार्ग पर दो जगह हो रहे जलभराव की समस्या तत्काल खत्म कराने के लिए कहा। एसडीएम ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए उन्होंने बदायूं जिले की सीमावर्ती तहसील दातागंज के एसडीएम और सीओ से भी वार्ता की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें