फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीबाड़ी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक अपनाएं : जितिन

विज्ञापन
अंटा ​स्थित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित अ​धिवेशन में पुस्तक का विमोचन करते केंद्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 87वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बैंक की वित्तीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए किसानों से कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) जैसी आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और सहकारिता मंत्री के सहकार से समृद्धि विजन को रेखांकित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार सहकारिता आंदोलन को पारदर्शी, जवाबदेह और जीवित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

जितिन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि बैंक की कार्यशील पूंजी ने पहली बार 1000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है और यह 1004.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। किसानों और जमाकर्ताओं के बढ़ते विश्वास के चलते बैंक की अंशपूंजी 27.95 करोड़ रुपये से बढ़कर 41.48 करोड़ रुपये हो गई है। बैंक ने अपना ए श्रेणी का ऑडिट वर्गीकरण बरकरार रखा है। वर्तमान में बैंक की 22 में से 20 शाखाएं मुनाफे में संचालित हो रही हैं।
जितिन ने कहा कि आज के समय में कृषि को केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। एआई तकनीक के माध्यम से मौसम का सटीक पूर्वानुमान, मिट्टी की गुणवत्ता का वैज्ञानिक विश्लेषण, सही समय पर बुआई और फसल में लगने वाले रोगों की पहले से पहचान करना अब संभव हो गया है।
विज्ञापन

अब तक पूरे प्रदेश में 3000 से अधिक बी-पैक्स का कंप्यूटरीकरण किया जा चुका है ताकि किसानों को गांव में ही बैंकिंग और सरकारी सुविधाएं मिल सकें। वितरण में खाद की फटी बोरी मिलने पर सीधे ट्रांसपोर्ट फर्म का लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान किया गया है। इस दौरान उन्होंने वार्षिक पुस्तक का विमोचन भी किया।
आकाशवाणी लखनऊ में कार्यरत बिंदु जैन के संचालन में हुए कार्यक्रम में कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, ददरौल विधायक अरविंद सिंह, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें