फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम का अलग अंदाज: लोअर टी-शर्ट पहन सुबह चार बजे खेतों में पहुंचे... खनन करती जेसीबी-ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी

Fri, 18 Apr 2025 04:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने शुक्रवार को सुबह करीब चार बजे खुटार में छापा मारा। अवैध खनन में करने वालों पर कार्रवाई की। जेसीबी-ट्रैक्टर ट्रॉली भी पकड़ी। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व व एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार कार्रवाई करने के तरीकों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दो दिन पहले गमछा बांधकर गेहूं भरे ट्रक पकड़े थे। शुक्रवार को एडीएम सुबह चार बजे अचानक खुटार पहुंच गए और मिट्टी से भरे पांच ओवरलोड डंपर पकड़वा कर पुलिस के सुपुर्द कर दिए।

विज्ञापन


एडीएम सुबह चार बजे ही खुटार पहुंच गए। यहां उन्होंने मिट्टी भरे पांच ओवरलोड डंपर पकड़ लिए। चालक कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद सभी डंपर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिए गए। एडीएम ने कहा कि मामले में एआरटीओ और जिला खनन अधिकारी जांच कर कार्रवाई करेंगे। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: वक्फ संपत्ति बता कब्रिस्तान की जमीन को कब्जाया... बनाई दरगाह, FIR दर्ज होते ही आरोपी फरार
विज्ञापन


खुटार से वापस शाहजहांपुर जाते समय पुवायां के गांव गंगसरा में अवैध खनन कर मिट्टी ले जाती ट्रॉली मिली। एडीएम ने ट्रैक्टर रुकवाकर चालक से पूछताछ की और चालक को अपनी गाड़ी में बिठाकर खनन स्थल पर पहुंचे। यहां एसडीएम चित्रा निर्वाल, कानूनगो, लेखपाल और पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन

जबरन किया जा रहा था खनन 
जिस खेत से मिट्टी खनन किया गया है, उसके स्वामी नारायणलाल ने एडीएम को बताया कि उनके खेत से रात में जबरिया अवैध खनन किया गया। जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे और खनन को मना किया लेकिन उनको धमकी देकर चुप करा दिया गया। एडीएम ने पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मिट्टी भरा ट्रैक्टर सीज कर दिया गया है। राजस्व टीम को खनन की जांच कर  जुर्माना वसूलने का निर्देश भी दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें