फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एडीएम ने बेटियों को समर्पित पौधरोपण किया

विज्ञापन
ग्राम पंचायत चौढ़ेरा पौधरोपण शामिल एडीएम एफआर अरविंद सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। युवक मंगल दल ग्राम पंचायत चौढ़ेरा की ओर से बेटियों को समर्पित पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने महुआ के पौधे को रोपित किया।
विज्ञापन

एडीएम ने युवक मंगल दल को जनपद में आई बाढ़ एवं अन्य दैवीय आपदाओं में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया। मिशन शक्ति 0.5 के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बेटियों को समर्पित पौधरोपण मुहिम की सराहना की।
उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए माहौल सुरक्षित हैं। इसलिए वे शिक्षा के साथ साथ-साथ व्यापार से लेकर नौकरी तक में अपना योगदान दे रहीं हैं। युवक मंगल दल अध्यक्ष इंद्रजीत लोधी ने ग्राम पंचायत में एक खेल मैदान बनाए जाने का अनुरोध किया। किशन वर्मा, प्रधान गीता देवी, नेहा कुशवाहा,आपदा विशेषज्ञ अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक निदेशक कृषि पीके सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें