अंटा स्थित अटल ऑडोटोरियम में आयोजित बैठक में शाहजहांपुर महोत्सव की जानकारी देते आयोजक। संवाद
शाहजहांपुर। क्रिएटिव आर्ट ग्रुप, जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद की ओर से शाहजहांपुर महोत्सव नौ से 12 अक्तूबर के मध्य होगा। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होंगे।
मोहल्ला अंटा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम में हुई बैठक में अध्यक्ष सचिन बाथम ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत चार दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से कलाकार आमंत्रित किए गए हैं। महासचिव निलय गुप्ता के अनुसार, विजेताओं को नकद पुरस्कार व उपहार दिए जाएंगे।
आयोजक नरेंद्र सक्सेना ने बताया कि प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी। सेलिब्रेटी स्टार नाइट, कवि सम्मेलन, एक शाम आपके नाम, अटल रत्न सम्मान, शार्ट फिल्म फेस्टिवल, समाजसेवा सम्मान, किशोर अवाॅर्ड, प्रतिभा अलंकरण समारोह होगा।
इसके अलावा इंटर कॉलेज डांस चैंपियन, मिस्टर एंड मिस यूपी शाइनिंग स्टार, ओपेन माइक, डांस मेनिया, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगा। महोत्सव से पांच अक्तूबर को गायन, डांस, मॉडलिंग का ऑडीशन होगा। इस मौके पर कौशल मिश्रा भी मौजूद रहे।