फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गन्ना लाने वाले वाहनों पर एडीएम ने लगवाए रिफ्लेक्टर

विज्ञापन
रोजा चीनी मिल​ में गन्ने लदे वाहन पर रिफ्लेक्टर लगवाते एडीएम। स्रोत: स्वयं - फोटो : सकरन में अवैध कब्जा हटवाती राजस्व टीम।
विज्ञापन
रोजा। अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड की स्थानीय इकाई रोजा चीनी मिल में सोमवार को दोपहर कई अधिकारियों के साथ पहुंचे एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने जायजा लिया। उन्होंने गन्ने से भरे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए।
विज्ञापन

मिल गेट पर एडीएम ने कांटों पर हो रही गन्ने की तौल का जायजा लिया। उन्होंने अपने सामने तौल कांटों पर बांट रखकर उनकी जांच कराई। डीएम के निर्देश पर वहां मौजूद एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह ने गन्ना ढोने वाले ट्रैक्टर ट्राॅली और ट्रकों से हादसे रोकने के लिए उनके पीछे रेडियम के रिफ्लेक्टर लगाए।
इसके साथ ही ट्रक चालकों को वाहन के पीछे लाल रंग का कपड़ा बांध कर चलने के निर्देश दिए। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार गन्ना ढुलाई करने वाले वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाने और खतरे का सूचक लाल कपड़ा बांधने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक चीनी आयुक्त नीरज कुमार, खांडसारी निरीक्षक रमेश चंद, मिल के डिप्टी हेड आशीष त्रिपाठी, गन्ना प्रबंधक रवींद्र सिंह, उप गन्ना प्रबंधक अवधेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें