पुवायां। छात्रा का पीछा करने से मना करने पर चाचा के साथ मारपीट करने और कार में तोड़फोड़ करने वाले पांच युवकों का पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की भतीजी पुवायां के एक स्कूल में पढ़ने जाती है। पुवायां का गुरुप्रीत सिंह और निगोही के गांव सरैंया निवासी सुखचैन सिंह छात्रा के पीछे जाते थे। भतीजी के जानकारी देने पर चाचा ने युवकों से शिकायत की।
आरोप है कि इससे नाराज गुरुप्रीत सिंह, सुखचैन सिंह, बंडा के गांव केल निवासी लवदीप सिंह, पुवायां के गांव गुलौली के लवप्रीत सिंह, सरैंया निवासी प्रिंस, पुवायां के गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग निवासी शिवांक, नाहिल के मोनू ने 14 नवंबर को चाचा की कार में तोड़फोड़ और उनके साथ मारपीट की।
थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में नामजद नवदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, शिवांग, गुरप्रीत और प्रिंस को सोमवार को पकड़ लिया गया। आरोपियों का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।