फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विद्युत सुरक्षा निदेशालय की जांच के बाद ही होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव अठकोना में धान की रोपाई करते समय हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर रामपाल की मौत के मामले में विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम की जांच के बाद ही कोई कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन

गांव अठकोना के दुर्गेश शर्मा अपने पुत्र विवेक, भतीजी प्रांशी और श्रमिक रामपाल के साथ 29 जून को ठेके पर लिए गए खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। सुबह निजी नलकूप की लाइन में फाल्ट होने पर लाइनमैन अवधेश मिश्रा ने अपने स्थान पर पड़ोस के गांव महेशापुर के ललित को फॉल्ट सही करने के लिए भेज दिया। फॉल्ट सही होने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू होते ही तार टूटकर खेत में गिर गया। करंट की चपेट में आए रामपाल की मौत हो गई थी। एसडीओं हरेंद्र राहुल और एक्सईएन पुनीत निगम ने कहा था कि ललित निजी बिजलीकर्मी है।
एक्सईएन पुनीत निगम ने मामले की जांच के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय को पत्र भेजा है। अब जो भी कार्रवाई होगी, वह निदेशालय की टीम की जांच और रिपोर्ट के आधार पर ही होगी। एक्सईएन ने बताया कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय की ओर से जांच के लिए टीम आएगी। निजी कर्मचारी को शट डाउन क्यों दिया गया? कहां किस स्तर पर लापरवाही हुई, पूरे मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें