फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सरकारी तालाबों पर कब्जा करने वालों पर की जाए कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत एवं थाने का निरीक्षण करते हुए सरकारी जमीनों को कब्जे में लेने के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी तालाबों पर अवैध कब्जे हटवाकर कब्जाधारक के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण के दौरान डीएम ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्रों का काम देख रहे अजय सैनी से प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने नगर पंचायत का मीटिंग हाल देखकर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। परिसर में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक की स्थिति देखकर अधिशासी अधिकारी को रंगाई-पुताई के बाद हैंडओवर करने के लिए कहा।
पशु चिकित्सालय की टूटी बाउंड्री देखकर उन्होंने जूनियर हाईस्कूल और पशु चिकित्सालय की जमीन को कब्जे में लेने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने त्योहार व अपराध रजिस्टर देखकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे से थाने के गेट को सही कराने के लिए कहा। उन्होंने बंदी हवालात के अंदर घुसकर शौचालय की सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे, एसडीएम सदानंद सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसआईआर कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
तिलहर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शाम को तहसील परिसर के नवीन भवन में एसआईआर अभियान के अंतर्गत कटरा व तिलहर विधानसभा क्षेत्र के एईआरओ, बीएलओ व सुपरवाइजरों के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची से जुड़े सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। जिन अधिकारियों का कार्य प्रतिशत कम पाया गया, उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें