इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार बुधवार को देश व्यापी हड़ताल में जिले के समस्त अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद रखे गए।
आईएमए सचिव डॉ. विजय पाठक ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर की बंदी केंद्र सरकार के उत्पीड़न के कारण रखी गई। डॉ. पाठक ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट के माध्यम से प्रशासन द्वारा अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसी के विरोध में बंदी रखी गई। चिकित्सकों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह इस एक्ट का पुनरीक्षण करे। आईएमए ने बंदी के दौरान जनसाधारण को हुई परेशानी के लिए खेद भी जताया है।