फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस केंद्रों पर उर्दू की परीक्षा शुरू

Wed, 15 Apr 2015 08:43 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के लिए जिले में दस केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के पहले दिन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वीरपाल ने कई केंद्रों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा के लिए जेडएच खान इंटर कॉलेज, मदरसा ऐनुल इल्म, मदरसा गौसुलवरा, मदरसा रहमानिया, एलबीजेपी कॉलेज तिलहर, मदरसा फैजाने बरकात, फातिमा गर्ल्स कॉलेज, मदरसा अहसानुल बरकात, मदरसा फैजाम और मदरसा असमानिया फैजुल उलूम चांदा को केंद्र बनाया गया है। पहले दिन प्रथम पाली में मुंशी-मौलवी परीक्षा में पंजीकृत 1268 छात्र-छात्राओं में 1058 तथा द्वितीय पाली में आलिम-कामिल परीक्षा के लिए पंजीकृत 827 विद्यार्थियों में 703 उपस्थित हुए। परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें