फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े टेंपो को कार ने मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
शाहजहांपुर के रोजा में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टेंपो। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब सात बजे लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चालक को झपकी आने के कारण कार सड़क किनारे खड़े टेंपो से टकरा गई। हादसे में टेंपो चलाने वाले रामगोविंद की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन

लखनऊ के अलीगंज की रहने वाली रचना केसरवानी एक मुकदमे के सिलसिले में लखनऊ से बरेली अपने अकाउंटेंट के साथ बलेनो कार से जा रहीं थीं। मंगलवार सुबह सात बजे नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र के बरतारा गांव के पास चालक वीरबहादुर को झपकी आ गई। कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ठेला लगाने वाले अवनीश और टेंपो चालक रामगोविंद को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कार के अंदर बैठे अकाउंटेंट मान बहादुर की जमकर पिटाई कर दी। जबकि मानबहादुर का भाई चालक वीर बहादुर सिंह मौके से भाग गया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां रामगोविंद की मौत हो गई। पुलिस ने मानबहादुर को हिरासत में ले लिया है।
इधर, रचना केसरवानी ने बताया कि उनके पति कमल केसरवानी की मौत 2018 में बरेली के मीरगंज में सड़क दुर्घटना में हो गई थी। इसी मुकदमे के संबंध में वह अपने भाई की कार से अकाउंटेंट मानबहादुर के साथ बरेली जा रहीं थीं।
विज्ञापन

-
पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
रामगोविंद की मौत की खबर मिलते ही पत्नी जूली और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रामगोविंद अपने पीछे एक लड़की फलक (08) व पुत्र हिमांशु (04) साल छोड़ गए हैं। पत्नी जूली रो-रोकर यही कह रहीं थी कि अब उनके बच्चों की परवरिश कौन करेगा।
-
पत्नी ने जल्दी घर से निकलने को किया था मना
मृतक रामगोविंद की पत्नी जूली ने रो-रोकर बताया कि उसने पति को जल्दी घर से निकलने के लिए मना किया था। पति ने सुबह नाश्ता भी नहीं किया था। इसलिए वह कह रही थी कि इतनी जल्दी मत जाओ, अभी सुबह-सुबह सवारी नहीं मिलेगी। नाश्ता बना दें करके जाना लेकिन रामगोविंद ने कहा कि जल्दी जाएंगे तो सवारी मिल जाएगी। होली का खर्चा है, बच्चों के कपड़े भी बनवाने हैं।

शाहजहांपुर के रोजा में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें