फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मघाती: मजदूर पिता नहीं भर पाया बेटे की स्कूल फीस, छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 10 Mar 2021 08:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर

सार

-सुभद्रा देवी महेशचंद्र इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था अनूप 
-मौके पर मिला तमंचा, निगोही कस्बे में बुधवार दोपहर की घटना
विज्ञापन
मृत छात्र अनूप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक तंगी के चलते पिता कॉलेज की फीस जमा नहीं कर पाया तो 12वीं के छात्र ने कमरे में बंद होकर खुद को तमंचे से गोली मार ली। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस को तमंचा मौके पर पड़ा मिला।

विज्ञापन


निगोही कस्बे में मोबाइल टावर के निकट रहने वाले परमेश्वर दयाल मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका बेटा 18 वर्षीय अनूप वहीं के सुभद्रा देवी महेशचंद्र इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। परमेश्वर दयाल के मुताबिक दो दिन पहले अनूप ने कॉलेज की फीस जमा करने के लिए आठ हजार रुपये मांगे थे। मगर परमेश्वर दयाल फीस के रुपयों का इंतजाम नहीं कर पाए। 

बुधवार को अनूप ने दोबारा स्कूल फीस के रुपये मांगे। परमेश्वर ने कह दिया कि अभी रुपयों की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस पर अनूप नाराज होकर कमरे में चला गया। इसके कुछ देर बाद कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। 
विज्ञापन


परमेश्वर दयाल दौड़कर कमरे में पहुंचे अनूप खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। वहीं मौके पर तमंचा पड़ा था। परमेश्वर दयाल के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। परिजन ने देखा तो अनूप दम तोड़ चुका था। फिर इसकी सूचना निगोही पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें