फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सोशल मीडिया पर विभाग की छवि खराब करने का आरोप, यूटा जिलाध्यक्ष निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्कूल चलो रैली के बाद वालंटियर से हाेर्डिंग उठवाए जाने का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार को निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर बीएसए व सहयोगी स्टाफ से अभद्रता का आरोप भी लगा है। मामले की जांच बीईओ नगर को दी गई है।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि भावलखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ददऊं में तैनात विनीत गंगवार शासन-प्रशासन, विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते रहते हैं। इससे पहले भी ददरौल के कंपोजिट स्कूल समरिया सहसपुर के इंचार्ज अध्यापक ने विनीत के खिलाफ रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
रात में फोन करना, कॉल रिसीव नहीं होने पर विभाग की छवि धूमिल करने को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उच्च अधिकारियों पर लगातार दबाव बनाने का प्रयास किया गया है। बीएसए ने बताया कि 31 जनवरी को उनके स्कूल के निरीक्षण के दौरान विनीत ने बिना अनुमति के गाेपनीय तरीके से वीडियो बनाया। सहयोगी स्टाफ के रोकने पर अभद्रता की गई। धनराशि की मांग किए जाने का गंभीर आरोप लगाकर विभाग की छवि खराब की गई।
विज्ञापन


-
निलंबन के बारे में अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। 31 जनवरी को स्कूल के निरीक्षण के समय बीएसए के साथ आए कंप्यूटर ऑपरेटर बंडा ने कार्रवाई का भय दिखाकर 20 हजार की मांग की थी। रिश्वत देने से इन्कार करने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और आरटीआई के माध्यम से सूचना मांगने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

-विनीत कुमार गंगवार, जिलाध्यक्ष यूटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें