मीरानपुर कटरा। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दो बेटियों समेत घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम समधाना निवासी अंजलि गंगवार ने बताया कि उसका विवाह 16 फरवरी 2023 को बीरमपुर निवासी विवेक गंगवार से हुआ था। आरोप है कि कार की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया और 10 सितंबर की रात दो बेटियों श्रेया व श्यामा के साथ घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पति विवेक, ससुर ओमकार, ननदोई राजबीर और ननद आरती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद