फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीईटी के अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रोडवेज भी बढ़ाएगा बसें

Sat, 24 Oct 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम और रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी है, जबकि रेलवे छह स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें एक जोड़ी ट्रेन शाहजहांपुर से बिजनौर और दो जोड़ी ट्रेनें मुरादाबाद-लखनऊ के बीच चलेंगी। इससे दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पीईटी की परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को आयोजित होगी। जिले में परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, शाहजहांपुर के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र लखनऊ, बिजनौर समेत दूसरे जिलों में भी बनाए गए हैं। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने की तैयारी की है। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां जरूरत के अनुसार बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

रेलवे की कार्ययोजना के अनुसार, ट्रेन संख्या 04235 शाहजहांपुर से सुबह 7:10 बजे बिजनौर के लिए रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 04326 बिजनौर से दोपहर 1:25 बजे शाहजहांपुर आएगी। मुरादाबाद-लखनऊ के बीच भी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें ट्रेन संख्या 04322 मुरादाबाद से दोपहर 3:45 बजे और 04321 लखनऊ से सुबह 9:55 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04324 मुरादाबाद से रात 9:25 बजे और 04323 लखनऊ से सुबह 4:05 बजे चलेगी।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर पानी और सुरक्षा की व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त टिकट खिड़की खोलने की तैयारी है। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों में सभी जनरल कोच लगाए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें