फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। पुलिस से मुठभेड़ में घायल एक साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का इलाज के बाद चालान कर दिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर गुड्डू ने घर में घुसकर एक साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंची उसकी मां ने आरोपी को डंडे से पीट दिया था। इस पर वह मौका पाकर भाग गया था। बच्ची के पिता ने गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मंगलवार रात 11 बजे पुलिस ने खुटार-मैलानी मार्ग पर गांव प्रसादपुर मोड़ के पास मुठभेड़ में गुड्डू को गिरफ्तार किया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती गुड्डू की हालत में सुधार होने पर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उधर इलाज के बाद बच्ची की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

-
स्कूल बस चलाता था गुड्डू
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गुड्डू स्कूल बस चालक है। गुड्डू अक्सर बच्ची के घर आता-जाता था, जिस कारण मंगलवार को भी गुड्डू के घर पहुंचने पर बच्ची की मां उससे बैठने के लिए कहकर कपड़े धोने चली गई थी। आरोपी के परिजनों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने आरोपी को कड़ी सजा की बात कहते हुए अन्य कोई बात करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें