फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का आरोपी पकड़ा गया

Thu, 11 Jun 2015 11:04 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव धीमर गौटिया में तीन दिन पहले मोबाइल चोरी के विवाद में कुंवर की हत्या के आरोपी सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव धीमर गौटिया निवासी रामकिशन के बेटे कुंवर पाल पर मंगलवार को गांव के रामनिवास ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। रामनिवास ने अपने साथी मनोज और सुनील के साथ कुंवर को पकड़ लिया था। कुंवर पाल किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भाग गया। रामनिवास, मनोज और सुनील भी कुंवर का पीछा करते हुए भाग गए थे। अगले दिन कुंवर पाल का शव कुल्लहा गांव की पुलिया के पास मिला था। कुंवर पाल की ईंटों से कुचल कर हत्या की गई थी। इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिसने आरोपी सुनील को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

चौकीदार देंगे हर्ष फायरिंग की सूचना
शाहजहांपुर। हर्ष फायरिंग से हो रही घटनाओं को रोकने के लिए बुधवार को जनपद के सभी थानों में एसपी के निर्देश पर मीटिंग हुई। थानेदारों ने चौकीदारों को हर्ष फायरिंग के मामले में तुंरत सूचना देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चौकीदारों से कहा गया है कि भूमि विवाद और अन्य विवाद जिसमें शांतिभंग होने की आशंका है उसका चिन्हीकरण थाने में अवगत कराए। प्र्रस्तावित ग्राम पंचायत प्रधान के चुनावों के मद्देनजर किसी प्रकार के विवाद होने पर थाने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


दुराचार के आरोपी की मददगार गिरफ्तार
शाहजहांपुर। मदनापुर क्षेत्र के गांव 23 जून को एक युवती के साथ मनोज नाम के युवक ने जैतीपुर के बड़ागांव में बंधक बनाकर एक युवती रेप किया था। इस मामले में पारो देवी ने मनोज का सहयोग किया था। पुलिस ने आरोपी पारो देवी को गिरफ्तार करके जेल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें