फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर पर नहीं मिले पूर्व प्रधान के अपहरण और हत्या के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला बहादुरगंज निवासी पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पड़ोसी और उसके तीन बेटों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। इस मामले में पुलिस साक्ष्य जुटाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पूर्व प्रधान के परिजन पुलिस पर आरोपियों का बचाव करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे जैतीपुर क्षेत्र के गांव शिवनगर के पूर्व प्रधान वीरेंद्र 29 सितंबर को आधी रात के बाद घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। चार दिन बाद शुक्रवार को चीनी मिल के तौल कांटा के पास नाले में उनका शव मिला था। शनिवार को उनके अधिवक्ता पुत्र सत्यवीर ने पड़ोसी रामदुलारे शर्मा और उनके पुत्र सुमित, विनय और विपिन के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी घर छोड़कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार पोस्टमाॅर्टम में पूर्व प्रधान की मौत डूबने से बताई गई है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कर नए सिरे से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें