फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जान से मारने की कोशिश करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। एक ग्रामीण ने दो लोगों पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बंडा के गांव पोखरापुर निवासी मनिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त को वह घरेलू सामान लेने पुवायां आए थे। गांव टेहरी के पास गांव पुरेना के अर्पन सिंह ने अपने एक साथी के साथ उनको रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए हाथ में पहने कड़े से चेहरे पर प्रहार कर घायल कर दिया। इस दौरान उनकी चेन टूटकर गिर गई, जो काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

अर्पन सिंह ने उनका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उन्होंने खुद को किसी तरह बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें