फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। जलालाबाद मार्ग पर बुधवार की दोपहर फीलनगर गांव के पास जलालाबाद की ओर जा रही पिकअप की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी संदीप कुमार (22 वर्ष) और कांट क्षेत्र के गांव डींगुरपुर निवासी विपिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद पिकअप को मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग गया। सूचना पाकर पुलिस ने दोनों युवकों को बरेली के एक अस्पताल भेजा, लेकिन वहां संदीप की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि पिकअप को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, फिर भी पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें