फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अवनीश। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। हत्या के प्रयास के आरोपी से थाना जलालाबाद पुलिस की शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी कांट के गांव सैदपुर निवासी अवनीश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

दीक्षा भांवरे अरुण ने बताया कि छह मई को अज्ञात हमलावर ने अमित नामक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल युवक के पास से एक लाख रुपये भी बरामद हुए थे। मामले की जांच के दौरान पता चला कि अमित का एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने घायल युवक के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें सामने आया कि महिला का पति नोएडा में रहता है और हाल ही में एक शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था।
पुलिस ने महिला के पति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला, जिससे शक गहरा गया। इसके बाद अमित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच तेज की गई।
विज्ञापन

एसपी देहात के अनुसार, शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पलहरई से गंगा एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। बाइक फिसलने के बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें सिपाही शुभम सैनी की कोहनी को छूते हुए गोली निकल गई।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान अवनीश के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक बुलेट बाइक और 450 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। इसी वजह से उसने छह मई को ग्राम टापर के पास युवक को गोली मारकर हत्या का प्रयास किया और उसे मृत समझकर मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें