फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: बंदीगृह में किशोरी के अपहरण के आरोपी की मौत, शौचालय में फंदे से लटका मिला शव

Fri, 16 Oct 2026 09:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाहजहांपुर में किशोरी के अपहरण के मुकदमे में दूसरी बार जेल भेजे गए पुवायां के बितौनी गांव निवासी दीपक (20 वर्ष) उर्फ टाइमपास की शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित बंदीगृह में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शौचालय के रोशनदान से गमछे के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने निरीक्षण कर जायजा लिया।

विज्ञापन


मूलरूप से पीलीभीत के पिपरिया गांव निवासी बेचेलाल पुवायां के बड़ागांव में ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाते हैं। वह परिवार के साथ पुवायां के टकेली मोड़ पर बितौनी गांव में रहते हैं। उनका बेटा दीपक इस वर्ष मार्च में 16 वर्षीय किशोरी को लेकर चला गया था। किशोरी की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार किया था।

करीब पांच महीने जेल में रहने के बाद उसे उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी। पांच अक्तूबर को किशोरी की मां ने दीपक पर दोबारा बेटी को ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें दीपक की मां गीता देवी समेत दो अन्य लोगों को भी नामजद किया गया। पुलिस ने छह अक्तूबर को दीपक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रोशनदान से लटका था शव 
शुक्रवार को दीपक की न्यायालय में कोर्ट नंबर-आठ में पेशी थी। पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे उसे जिला कारागार के वाहन से कचहरी स्थित बंदीगृह लाया गया। करीब एक बजे वह शौचालय गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। अन्य बंदियों की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो उसका शव रोशनदान से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने बंदीगृह पहुंचकर अन्य बंदियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। करीब तीन घंटे की जांच के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे बंदी की मौत की सूचना मिली थी। प्रथमदृष्टया उसने गमछे से फंदा लगाकर जान दी है। मृतक के पिता बेचेलाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने पुवायां निवासी महिला, उसकी नाबालिग बेटी समेत पांच लोगों पर बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने और तीन लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें