फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवती से घर में घुसकर छेड़खानी, आरोपी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने के आरोपी को परिजनों ने पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, संदिग्ध हालात में युवती के गले में भी चोट लगी है। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि उत्तराखंड के सितारगंज क्षेत्र में स्थित शक्ति फार्म का रहने वाला माधव सरकार बृहस्पतिवार को उनके घर में घुस आया और बहन के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर कुछ लोगों ने उसे पीट दिया। पुलिस ने युवती के पिता एवं भाइयों को थाने पर बुलाकर घटना के संबंध में पूछताछ की।
वहीं, माधव ने बताया कि उसकी बहन की ससुराल युवती के गांव में है। यहां की इस युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे मिलने के लिए बुधवार रात यहां आया था। उसके परिजनों ने उसे पीटा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. फैजान ने बताया कि युवती के गले में चोट आई है। उसका इलाज किया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसका मेडिकल होगा, उसी से स्पष्ट होगा कि चोट कैसे लगी। हालांकि चर्चा यह भी है कि युवती ने युवक की पिटाई देखकर फंदा डालकर जान देने की कोशिश की। परिवार वालों ने समय रहते उसे बचा लिया। गले पर उसी से चोट आई।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि प्राथमिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। युवक-युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें