फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर बृहस्पतिवार दोपहर पीलीभीत की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के मियांपुर गौटिया निवासी 70 वर्षीय नत्थूलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, नत्थूलाल निगोही क्षेत्र के गांव पलिया में अपनी चचेरी बहन जावित्री देवी के घर जाने के लिए ट्रेन से आए थे। ट्रेन से उतरने के बाद वह लाइन के किनारे पुवायां मार्ग पर पहुंचने के लिए चल दिए। थोड़ी दूर चलते ही वह पीलीभीत की ओर से आई ट्रेन की चपेट में आ गए। उनका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। करीब 15 से 20 मिनट तक ट्रेन वहीं खड़ी रही। शव लाइन से हटाने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। सीओ जीआरपी ऋषिकेश यादव ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम पीलीभीत में होगा। मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें