फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पिता पर भी केस दर्ज

विज्ञापन
खुदागंज पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी अंकित। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुदागंज थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पिता के खिलाफ भी पीड़िता के पति को जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अंकित मौर्य ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत महिला के पति ने आरोपी के पिता सत्यपाल से की तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे महादेव मंदिर के पास से अंकित मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें