सेहरामऊ दक्षिणी। एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर उसकी बुआ के बेटे ने अवैध संबंध बना लिए और बाद में अपने वायदे से मुकर गया। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती ने पुलिस को बताया कि फुफेरा भाई करीब एक वर्ष तक उससे अवैध संबंध बनाता रहा। शादी करने के लिए कहने पर बहाने बनाने लगा। शादी का दबाव बनाने पर उसने इन्कार कर दिया। युवती के अनुसार थाने में तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर एसपी से फरियाद की। सीओ सदर शुभम वर्मा के अनुसार विवेचना के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद