फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरने से दस साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बुधवार सुबह करीब 11 बजे थाना कलान क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी शिवराज कश्यप का बेटा आर्यन (10) किसी काम से घर से बाहर जाने के लिए निकल रहा था। तभी उसके उसके उपर दरवाजे के ऊपर का छज्जा टूटकर गिर गया। इससे आर्यन के सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

छज्जा गिरने की आवाज सुनकर परिजन दरवाजे के पास पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आर्यन की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें