फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में शनिवार शाम कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर अचानक रोड पर आए गौवंशीय पशु से बाइक सवार टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के गांव नगला नाथ निवासी मेहंदी हसन के दो बेटों में बड़ा यूसुफ खां (23) शुक्रवार को अपने मौसेरे भाई हरदोई के गांव जमुरा निवासी मुजीब के साथ थाना मीरानपुर कटरा के खैरपुर मौसेरी बहन के घर गए थे। शनिवार शाम वहां से दोनों अपने घर लौट रहे थे। रास्त में करीब साढ़े पांच बजे कटरा-फर्रुखाबाद हाईवे पर राजभोग रेस्टोरेंट के समीप पहुंचने पर अचानक एक गौवंशीय पशु रोड पर आ गया। इससे उनकी बाइक गोवंशीय पशु से टकराने के बाद सड़क पर गिए गए। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया। जहां डॉक्टर ने यूसुफ को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन मुजीब को एक निजी अस्पताल ले गए। यूसुफ दिल्ली में रहकर चप्पलों की डिजाइनिंग का काम करता था। दिल्ली में लॉकडाउन लगने के कारण वह अपने घर लौट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें