फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारपुर में पुर्नमतदान में मतदाताओं ने डाले बीडीसी के वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। ग्राम पंचायत शिकारपुर के बूथ संख्या 21 पर बीडीसी के पद पर शनिवार को पुनर्मतदान हुआ। इसमें दोपहर 1:30 बजे तक 218 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बूथ पर 418 मतदाता हैं।
विज्ञापन

29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान बूथ संख्या 21 के मतपत्र शाम पांच बजे पहुंच पाए थे। इसके बाद शाम छह बजे तक 486 वोट डाले जाने की सूचना पोलिंग पार्टियों द्वारा दी गई। इस बीच बूथ संख्या 21 में मतदान करने से छूटे मतदाताओं को पुनर्मतदान करने की सूचना दी गई। मगर जब कुछ मतदाता एकत्र हुए तो पोलिंग पार्टी की ओर से 500 वोट डाले जाने की घोषणा की थी। ऐसे में 14 वोटों का अंतर देख प्रत्याशियों ने हंगामा कर दिया था। मौके पर पहुंचे एसडीएम समझाने पर भी लोग नहीं मो। इस पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बीडीसी का चुनाव निरस्त कर दिया था। शनिवार को बीडीसी पद के लिए दोबारा मतदान कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें