फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्घी की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के गांव सरथौली निवासी नरेंद्र (40) शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से पत्नी सीमा (35) के साथ हरदोई जिले के गांव शर्मा हाल्ट स्थित ससुराल जा रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर दूर कुर्रिया बहेड़ी और सरथौली के बीच बग्घी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सीमा की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति नरेंद्र मामूली रूप से घायल हो गया। पति की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से सीमा को अस्पताल भेजा। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को ससुराल में गोदभराई का कार्यक्रम होना था। मां की मौत के बाद बेटे शानू (8) और अभिषेक (6) का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव सुलेमानपुर पट्टी निवासी महिला बिटोला (50) को 13 अप्रैल को सुबह करीब दस बजे घर के बाहर बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। घायल बिटोली को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे फर्रुखाबाद के अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
ट्रक की टक्कर से किसान घायल, हालत गंभीर
बंडा। खेत से लौट रहे किसान को सड़क पार करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव पसियापुर निवासी 58 वर्षीय गणेश साइकिल से खेत पर गए थे। वापस लौटते समय गांव कुंवरपुर रत्ती मोड़ के पास पूरनपुर की ओर से आ रहे ट्रक से साइकिल में लग जाने से वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें