फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां, खुटार, बंडा में देर शाम तक जमा हुए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां, बंडा और खुटार में शाम पांच बजे तक लाइन में लगे प्रत्याशियों के नामांकन जमा करने का काम देर शाम तक चलता रहा। शाम सात बजे के बाद ही नामांकन जमा होने की स्थित साफ हो सकी।
विज्ञापन

पुवायां के निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने बताया कि पुवायां में प्रधान पद के लिए 584, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 220 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 64 नामांकन दाखिल किए गए। बंडा में प्रधान पद के लिए 694, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 233 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 305 नामांकन दाखिल किए गए हैं। खुटार में प्रधान पद के लिए 263, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 106 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 63 नामांकन दाखिल किए गए हैं। खुटार में रात आठ बजे तक न्याय पंचायत कुंइयां, सिल्हुआ और मलिका के तमाम लोग नामांकन जमा करने के लिए लाइन में लगे थे। यहां रात दस बजे तक स्थित साफ होने का अनुमान है।
पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए पुवायां में एसडीएम सतीश चंद्रा, बंडा में तहसीलदार राकेश कुमार सिंह, सिंधौली में तहसीलदार न्यायिक प्रभाकर त्रिपाठी और खुटार में नायब तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। नामांकन के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

वहीं, जलालाबाद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 1101 नामांकन हुए। निर्वाचन अधिकारी शम्भू नाथ सिंह ने बताया कि प्रधान पद के लिए 611, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 271 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 219 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें