फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 11वीं के छात्र समेत तीन घायल

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहम्मदी रोड पर सोमवार सुबह शंकरपुर चौराहे के पास ट्रक ने बाइक सवार 11वीं के छात्र समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिससे वे जख्मी हो गए, उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के ग्राम मनकापुर निवासी अहिबरन का 15 वर्षीय बेटा आशुतोष 11वीं कक्षा का छात्र है। आशुतोष अपने बड़े भाई आनंद और भतीजे अभिषेक के साथ बाइक से पूरनपुर (पीलीभीत) स्थित स्कूल में पेपर देने जा रहा था। मोहम्मदी थाने के शंकरपुर चौराहे पर सोमवार की सुबह ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हालत में ही आशुतोष के भाई ने पुवायां थाना क्षेत्र में रहने वाले ममेरे भाई संजय को सूचना दी। आनन-फानन में संजय ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार शुरू कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। डॉ. मेहराज आलम ने बताया कि तीनों की हालत गंभीर है। उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें