फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा/ जैतीपुर। जैैतीपुर के रसेवन गांव में शनिवार दोपहर एक संविदा कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। वहं बिजली लाइन में आई खराबी ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। तभी वह ऊपर से गुजरी ट्यूबवेल की दूसरी लाइन में प्रवाहित करंट की चपेट मेें आ गया।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव फीलनगर निवासी सलीम उर्फ सलमान कटरा के विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। वह जैतीपुर ब्लॉक रसेवन गांव में ट्रिपिंग से बंद हुई लाइन की खराबी ठीक करने गया था। जहां वह ट्रिपिंग से जले जंपर बदलने के लिए पोल पर चढ़ा। जिस लाइन पर वह चढ़ा, उसका शटडाउन ले लिया था, लेकिन उसी के ऊपर से गुजर रही ट्यूबबेल की लाइन में करंट दौड़ रहा थ। उससे छूने पर सलीम को तेज करंट लगा और वह नीचे जा गिरा। पोल के पास नीचे लगे लोहे के एंगल वाले जाल पर सिर टकराने से वह लहूलुहान हो गया।
इससे वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर तत्काल गांव के निवर्तमान प्रधान रामलड़ैते अपने निजी वाहन से उसे बरेली ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव की लाइन में ट्रिपिंग से आई खराबी दूर करने के लिए सलीम को मौके पर भेजने से पहले दोनों लाइनों को शटडाउन देकर बंद करा दिया गया। इसकी जांच कराई जाएगी कि हादसे की वजह बनी ट्यूबवेल की लाइन किसके कहने पर चालू की गई। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की कार्रवाई भी की जाएगी। - मुकेश कुमार, कार्यवाहक अधिशासी अभियंता, तिलहर वितरण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें