फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चे गंगा में डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परौर (शाहजहांपुर)। परौर इलाके के मंजा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान तीन बच्चे पानी में डूब गए, जिनमें दो सगे भाई हैं। बच्चों को डूबता देख परिजनों और मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाल लिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने एक मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को परौर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी जयपाल अपने परिवार के साथ शनिवार को मंजा घाट पर गंगा नहाने के गए थे। उनके साथ वहीं के सुवालाल का सात वर्षीय बेटा चरनजीत भी गया था। मंझा घाट पर जयपाल के दो बेटे 12 वर्षीय शिवम व आठ साल का सुमित और चरनजीत तीनों गंगा में नहाने लगे। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए, जिससे पानी में डूबने लगे। उन तीनों बच्चों को डूबते देखकर परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजन और मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह तीनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। तीनों को आननफानन में परौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। वहां से उसे बदायूं एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। उधर, सुमित और चरनजीत को कलान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शिवम तीन भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें