शाहजहांपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। कांट रोड पर एक ऑटो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।
थाना कांट क्षेत्र के गांव पिपरौला के पास कांट की ओर से आ रहे एक ऑटो ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रदीप (30) निवासी गांव रज्जब नगर थाना सदर बाजार की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी ओमवीर निवासी गांव निजामपुर गौटिया थाना सदर बाजार गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो में सवार मुन्ने निवासी गांव शहबाजनगर थाना निगोही, विक्की निवासी कांशीराम कॉलोनी थाना चौक कोतवाली घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कांट पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
वहीं चौक कोतवाली इलाके के गांव मौजमपुर निवासी सुखलाल (65) शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे साइकिल से थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी के एक मंदिर में जा रहे थे। तभी बरेली की ओर से आ रही एक कार ने नेशनल हाईवे पर गांव मौजमपुर से करीब 100 मीटर आगे पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि सुखपाल उछलकर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी नरेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। चौकी प्रभारी नरेश चंद ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर