फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे के टूटे तार को जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। घर में छत के पंखा का तार जोड़ते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। खास बात यह कि 25 दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी। इससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला भक्सी निवासी भगवान दास कश्यप ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के सभी लोग छत पर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद उनका छोटा भाई आलोक कश्यप (24) नीचे अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे के अंदर से धड़ाम की आवाज आई, जिससे छत पर मौजूद लोग दौड़कर नीचे गए। उन्होंने देखा तो आलोक के हाथ में बिजली का तार था और वह जमीन पर बेसुध पड़ा था। परिजन फौरन आलोक को अस्पताल लेकर गए। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भगवान दास ने बताया कि आलोक अपने कमरे में पंखे का तार जोड़ रहा था। तभी उसे करंट लग गया। एक वर्ष पहले उनके पिता साधूराम का निधन हो गया था।
25 दिन में उजड़ गया सुहाग
लॉकडाउन के दौरान दो मई को निगोही के रतूली गांव की प्रीति कश्यप के साथ आलोक की शादी हुई थी। इससे कुछ मेहमान भी रुके हुए थे। घर में हंसी खुशी का माहौल था। हादसे से पहले प्रीति ने पति को खाना खिलाया था। परिवार के कुछ लोग खाना खा भी रहे थे। पति की मौत का पता लगने पर प्रीति बेसुध होकर गिर गई। परिवार में खुशियों की जगह कोहराम मचने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें