फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से उतरे करंट से किशोर की मौत

विज्ञापन
गांव इटौआ के रोहित का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार। पोल में उतरे करंट से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव इटौआ निवासी छैलबिहारी का 16 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार गांव के अन्य हमउम्र लोगों के साथ सोमवार शाम गांव के दक्षिण तालाब की ओर गया था। वापस घर आते समय गांव के ही छोटेलाल के खेत के पास लगे बिजली के पोल को छूते ही रोहित करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगा। इस दौरान बिजली चली जाने पर उसके साथियों ने रोहित को पोल से दूर कर परिवार के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

रोहित के परिवार के लोग उसे खुटार के निजी अस्पताला लाए। डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। रोहित छैलबिहारी का इकलौता पुत्र था। उसकी सात वर्ष की बहन रोहिणी और ढाई वर्ष की बहन सोहनी है। रोहित की मौत से पिता छैलबिहारी, मां संगीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें