फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सामने ट्रेन से कटकर बीएसएनएल कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस में ट्रेन चढ़ते समय पैर फिसलने से एक बीएसएनएल कर्मचारी की मौत हो गई। चलती ट्रेन के नीचे आने से उनका एक हाथ व पैर कट गया, जिससे उनकी जान चली गई। गई।
विज्ञापन

करीब 58 वर्षीय शंभूनाथ यहां निगोही स्थित बीएसएनएल कार्यालय में कर्मचारी थे। उन्हें मंगलवार सुबह 8:40 बजे हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस से जिला सुल्तानपुर के थाना जयसिंह अंतर्गत अपने गांव निदुरा विरसिंगपुर जाना था। वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे। उन्हें छोड़ने के लिए उनकी पत्नी गीता देवी भी स्टेशन तक गई थीं। शंभूनाथ बैठ पाते इससे पहले ट्रेन चल दी। चलती ट्रेन पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया। भारी-भरकम शरीर होने की वजह से वह खुद को संभाल नहीं पाए और नीचे गिर गए। उन्हें गिरते देख मौके पर मौजूद लोग बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक वह प्लेटफार्म से नीचे पटरी पर चले गए, जिससे उनका एक हाथ व पैर कट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शंभूनाथ के परिवार में पत्नी गीता सिंह के अलावा बेटा आकाश व एक शादीशुदा बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें