फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मदनापुर। बुधवाना मार्ग पर रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक ने ग्रामीण को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में हो गई। इस घटना में बाइक चालक भी घायल हो गया। उसके परिचित लोग उसे उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव फिरोजपुर डूंडा निवासी 60 वर्षीय रामलाल रविवार शाम चार बजे पैदल मदनापुर आ रहे थे। उन्होंने मदनापुर में बुधवाना रोड पर एक मेडिकल स्टोर से दवा ली और अन्य सामान लेने के लिए सड़क किनारे-किनारे पैदल दूसरी दुकान पर जाने लगे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बाइक वाले के परिचित लोग मौके पर पहुंच गए और उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल चले गए। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रामलाल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें