फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चौराहे पर डंपर चालक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां के मुख्य चौराहे पर एक डंपर चालक ने साइकिल सवार गांव चठिया नजावत के भजन सिंह को कुचल दिया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

गांव चठिया नजावत निवासी प्लंबर का काम करने वाला 30 वर्षीय भजन सिंह डेढ़ वर्ष से पुवायां के मोहल्ला आनंद वाटिका में किराये पर रह रहा था। वह शनिवार दोपहर साइकिल से अपने छोटे भाई बलविंदर सिंह के साथ लैपटॉप लेकर किसी काम से पुवायां में राजा मार्केट गए थे। वापस घर जाते समय पुवायां के मुख्य चौराहा राजीव चौक पर उनकी साइकिल में शाहजहांपुर की ओर से आ रहे डंपर चालक ने टक्कर मार दी। इससे साइकिल चला रहा बलविंदर सिंह दूर जा गिरा, जबकि भजन सिंह नीचे गिरा तो ट्रक चालक उसे कुचलता हुआ निकल गया और आगे निकलने के बाद डंपर खड़ा कर भाग निकला।
आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल को उठाने के साथ ही पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया, जहां से डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाहजहांपुर ले जाते समय भजन सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। भजन सिंह की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी बाबी कौर सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें