जैतीपुर। क्षेत्र के कुलुआबोझ गांव में शुक्रवार रात बुखार की चपेट में आए 55 वर्षीय रामकृष्ण की मौत हो गई। एक हफ्ते में गांव में चौथी मौत से ग्रामीणों में दहशत है। सीएचसी प्रभारी डॉ लईक अहमद ने बताया कि रामकृष्ण कई दिन से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। गांव में बुखार के फैलने की जानकारी पर स्वास्थ्य टीम वहां कैंप कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में 19 अगस्त को सोहित (3), 21 अगस्त को रामवती (55), 22 अगस्त को रामस्वरूप (55) और रात रामकृष्ण (55) की मौत की खबर लगते ही अस्पताल द्वरा गांव में कैंप लगा दिया गया। जिसमें शनिवार 35 मरीजों को देखा गया। इनमें 32 बुखार से पीड़ित मिले वही लोहरगवां में कैंप लगाया गया। जिसमे 119 में 69 लोग बुखार से पीड़ित मिले।
जैतीपुर। गांव में गंदगी का अंबार है सफाई कर्मी महीनों से गांव नहीं गया है नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। गलियों में कीचड़ है। मछरों की तादात बढ़ गई है। गांव में संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। इस पर ग्राम सचिव मनीष कुमार ने बताया कि गांव के सफाई कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। टीम लगाकर गांव की सफाई कराई जाएगी।