पुवायां के गांव लखोहा निवासी सुमित का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां। गांव लखोहा निवासी 24 वर्षीय सुमित कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव निर्माणाधीन पानी की टंकी में फंदे से लटकता मिला।
सुमित की मां रेखा देवी ने बताया कि सुमित 28 अप्रैल की रात गांव में कहीं गया था, इसके बाद वापस घर नहीं आया। देर रात तक सुमित के घर नहीं लौटने पर तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह लोगों ने सुमित का शव गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी में फंदे से लटकता देखा। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई।
पुलिस ने गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। रेखा देवी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन देर शाम तक तहरीर नहीं दी। सुमित एसी, फ्रिज आदि की मरम्मत का काम करता था और पुवायां में एक दुकान पर नौकरी करता था। सुमित दो बहनों खुशबू और अंजू के बीच इकलौता भाई था। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।