फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
शाहजहांपुर के खिरनी बाग चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंकते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्य - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आतंकवाद और उनके समर्थकों का पुतला दहन किया गया। मंगलवार को अभाविप के महानगर आंदोलन प्रमुख अक्षय सक्सेना के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता खिरनीबाग चौराहे पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद व उसके समर्थकों के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और बीच चौराहे पर जाकर पुतले को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच महानगर विस्तारक आदी दिवाकर ने कहा कि कश्मीर में सीमा पार कर आए आतंकवादियों ने छुपकर भारत मां के वीर सैनिकों की हत्या कर दी। इससे परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। हमारी सरकार से मांग है कि देश के वीर सैनिकों की शहादत का बदला लें। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में महानगर मंत्री अनुज जौहरी, जिला संयोजक धीरेंद्र सिंह, वैभव सक्सेना, अर्जुन राना, रौनक पाल, विकास कुमार, कृष्ण कुमार मिश्रा, संदीप, रिषभ, हर्षित, सुमित दुधौना, आयुष्मान कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें