अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यूपीएससी चेयरमैन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में सरकार का पुतला फूंका।
परिषद के प्रदेश सहमंत्री सौरभ सोमवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता खिरनीबाग चौराहा पर एकत्र हुए और उन्होंने यूपीएससी के चेयरमैन अनिल यादव को बर्खास्त करने तथा विद्यार्थी परिषद के निर्दोष कार्यकर्ताआें पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। पुतला फूंकने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामजी अवस्थी, सुबोध प्रताप सिंह, शोभित मिश्रा, अनुपम पांडेय, शिवम् पंडित, विमलेश यादव, अभयराज, आकाश मिश्रा, संजीव यादव, शिवओम शर्मा, सत्यम दीक्षित आदि शामिल रहे।