सपा नेता रामू तिवारी के नेतृत्व में कई आढ़तियों ने शुक्रवार को एसडीएम से मिलकर बताया कि मंडी से कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते बिना शुल्क अदा किए हुए तमाम गाड़ियां निकाली जा रही हैं। इससे मंडी समिति को काफी नुकसान हो रहा है।
आढ़तियों ने बताया कि इस संबंध में मंडी सचिव को कई बार अवगत कराकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक ओर जहां शुल्क की चोरी करके मंडी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है वहीं कुछ कर्मचारी मालामाल हो रहे हैं। इसके अलावा एसएमआई का मंडी परिसर में कार्यालय है, लेकिन वह सप्ताह में एक दो बार ही खुलता है। इससे काम कराने वालों को कई दिनों तक भटकना पड़ता है। व्यापारियों ने मामले की जांच की मांग की है।