फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभाविप ने शुरू किया सदस्यता अभियान, जिले में 30 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

विज्ञापन
शहर के एक इंटर कॉलेज में सदस्यता अभियान के दौरान विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ते विद्यार्थी पर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की शाहजहांपुर महानगर इकाई ने सदस्यता अभियान के तहत शहर के विभिन्न इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों को परिषद की विचारधारा, छात्र हितों में किए जाने वाले कार्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका की जानकारी दी।
विज्ञापन

सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज, सुदामा गर्ल्स इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, संजय विद्या मंदिर, राय विष्णु दयाल इंटर कॉलेज, एबी रिच इंटर कॉलेज और फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में सदस्यता ग्रहण कराई गई। जिला संगठन मंत्री संदीप सागर ने बताया कि सदस्यता अभियान का पहला चरण इंटर कॉलेजों में चलाया जा रहा है। इसके बाद विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अभियान चलाया जाएगा।
महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष जिले में 30 हजार विद्यार्थियों को परिषद का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में जिला एसएफडी संयोजक वैभव सक्सेना, महानगर सह मंत्री करण सिंह, नगर मंत्री आशुतोष मिश्रा, आयुष शुक्ला, अन्नू दीक्षित, अमित कुमार, अमन, सुमित कुमार, पवन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें