फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के अंदर नेतृत्व का विकास कर रही अभाविप : ममता

विज्ञापन
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित अभाविप के छात्रा सम्मेलन में बोलतीं व मंचासीन अति​थि। स्रोत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आर्य महिला डिग्री कॉलेज में जिला छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कहा कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। अभाविप न केवल छात्राओं को स्वावलंबी बना रही है बल्कि उनके अंदर नेतृत्व का विकास कार्य कर रही है।
विज्ञापन

अभाविप की प्रांत सह मंत्री अवनी यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही नारीशक्ति की प्रतिभाओं को निखारने एवं उसे उचित मंच देने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. सुनीता जैसल ने कहा कि समाज में परिवर्तन लाने के कार्य करने के लिए अभाविप सराहना की पात्र है।
इस मौके पर सहायक उपनिरीक्षक नेहा सैनी, अभाविप प्रांत सह मंत्री श्रुति गुप्ता, महानगर विस्तारक संदीप सागर, महानगर अध्यक्ष डॉ. बरखा सक्सेना, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. रानू दुबे, डॉ. शिखा श्रीवास्तव, जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा, जिला एसएफडी संयोजक वैभव सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें