फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक दिन में पीसीएस परीक्षा कराने के निर्णय का स्वागत

विज्ञापन
​खिरनीबाग​ ​स्थित छात्रावास में रहने वाले छात्र अपनी प्रतिक्रिया देते हुए। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा को अब दो की जगह एक दिन में ही कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश शासन और उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने इसको लेकर निर्णय लिया है। इस पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी है।
विज्ञापन

शहर के खिरनीबाग स्थित छात्रावास में रहकर सिविल सेवा की तैयारी के लिए संचालित अभ्युदय कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों ने उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। छात्र देशदीपक सिंह ने कहा कि दो दिन होने वाले में पेपर में नार्मलाइजेशन की प्रक्रिया को अपनाया जाना था।
यह अपने आप में ही जटिल प्रक्रिया है। इसको ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक दिन में ही परीक्षा कराने का निर्णय स्वागत योग्य है। विजय कुमार व कृष्ण कुमार ने भी एक दिन में परीक्षा कराने के निर्णय को सराहनीय बताते हुए स्वागत किया।
विज्ञापन

इस बीच डीआईओएस हरिवंश कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें