शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट में अभि इलेवन ने बिल्लू वारियर्स की टीम को तीन रन से हराकर मुकाबला जीत लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अभि इलेवन ने नौ ओवर में 95 रन बनाए। अंशुमान आर्य ने 28 और आर्यन सक्सेना ने 29 रन की पारी खेली। अभय सक्सेना छह रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए, जबकि कप्तान अभिषेक ने 30 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिल्लू वारियर्स की टीम निर्धारित 10 ओवर में 92 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अरशान ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। अभि इलेवन ने तीन रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। संवाद